लालू सच का सामना नहीं करना चाहते, सोलर लाइट-एलइडी के आगे लालटेन हो चुकी है बेकार : सुशील मोदी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहले कार्यकाल में करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाते हुए जिस तरह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया, उससे जनता का अपार समर्थन मिला. उन्होंने आगे […]

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहले कार्यकाल में करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाते हुए जिस तरह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया, उससे जनता का अपार समर्थन मिला. उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया कि एनडीए की फरारी से मुकाबला करने में उनकी साइकिल का हारना स्वाभाविक था, लेकिन बिहार में लालू प्रसाद इस सच का सामना नहीं करना चाहते कि सोलर लाइट और एलईडी के आगे लालटेन बेकार हो चुकी है.

अपने एक अन्य ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा है, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के विरुद्ध इतने अनर्गल, अमर्यादित और तथ्यहीन बातें कहीं कि जनता ने उन्हें कुछ बोलने लायक ही नहीं छोड़ा. दोनों दलों ने मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है, पर उसके लिए प्रेस पर पक्षपात का आरोप लगाने के बजाय उन्हें अपने इस कदम को मौन प्रायश्चित कहना चाहिए. जो संविधान बचाने की कसमें खाते हैं, उन्हें चुनाव आयोग और मीडिया पर भरोसा क्यों नहीं है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >