पटना : 321 पंचायतों में शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा उठाव

पटना : जिले के नगर निकायों की तर्ज पर अब 321 पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम शुरू किया जायेगा. ठोस कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में भी बेहतर सफाई व वहां से निकलने वाले कचरे के निष्पादन की योजना बन रही है. जिला पंचायत राज कार्यालय को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. योजना […]

पटना : जिले के नगर निकायों की तर्ज पर अब 321 पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम शुरू किया जायेगा. ठोस कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में भी बेहतर सफाई व वहां से निकलने वाले कचरे के निष्पादन की योजना बन रही है. जिला पंचायत राज कार्यालय को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. योजना है कि दो अक्तूबर तक जिले के सभी पंचायतों में कम-से-कम हर घर से कचरा उठाव का काम शुरू कर दिया जाये. इसके लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने बीडीओ व मुखिया की बैठक की.
नगर निकायों से मांगा गया है वर्क प्लान : जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ को अपने क्षेत्र में उन नगर निकायों से वर्क प्लान मांगा जाना है.
जहां पहले से डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू कर दिया गया है, वहां से वर्क प्लान के आधार पर पंचायत के वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए वाहनों की खरीद व मैनपावर को लगाया जायेगा. वहीं, मुखिया को निर्देश दिया गया है कि वे केंद्र सरकार के 14वें व राज्य सरकार के पांचवें वित्त आयोग से मिले पैसे को इस सफाई मद में खर्च कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >