बोगस रिफंड क्लेम कर बड़े स्तर पर आयकर चोरी

पटना : आयकर की चोरी में एक नया मामला सामने आया है. निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी खासकर मोटी तनख्वाह लेने वाले कर्मी आयकर की चोरी करने के लिए नये तरीके अपना रहे हैं. ये अपने मूल वेतन के साथ मिलने वाले सभी तरह के भत्तों को छिपा लेते हैं, जिससे इन्हें कम […]

पटना : आयकर की चोरी में एक नया मामला सामने आया है. निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी खासकर मोटी तनख्वाह लेने वाले कर्मी आयकर की चोरी करने के लिए नये तरीके अपना रहे हैं. ये अपने मूल वेतन के साथ मिलने वाले सभी तरह के भत्तों को छिपा लेते हैं, जिससे इन्हें कम या नहीं के बराबर आयकर देना पड़ता है.

वेतन के साथ मिलने वाले सभी तरह के भत्तों को छोड़कर ये लोग आयकर रिटर्न दायर कर देते हैं या उतनी राशि पर ही टैक्स जमा कर देते हैं. जबकि कई निजी कंपनियों में मूल वेतन के आधार पर इन्हें अलग-अलग तरह के भत्तों के रूप में अच्छी-खासी सैलरी मिलती है.
इसे छिपाते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारी सिर्फ अपने मूल वेतन के आधार पर ही बोगस आयकर रिटर्न दायर कर देते हैं. इससे टैक्स देने में बड़ी राहत या छूट मिल जाती है. इस तरह की गड़बड़ी बड़ी संख्या में पकड़ने जाने पर आयकर विभाग ने बिहार-झारखंड में मौजूद तकरीबन सभी स्तर की निजी कंपनियों में आयकर रिटर्न दायर करने वालों की जांच शुरू कर दी है.
आयकर विभाग ने बिहार और झारखंड में अब तक 400 से ज्यादा ऐसे मामलों का मूल्यांकन किया है, जिनमें आयकर रिटर्न की जांच करने पर यह धांधली सामने आ चुकी है. इसके अलावा इस आधार पर आयकर रिटर्न दायर करने वाले 850 से ज्यादा ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी गयी है. इसमें 60 फीसदी से ज्यादा मामले झारखंड से ही जुड़े हुए हैं. हालांकि बिहार में इस तरह के मामले की जांच अभी व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गयी है.
इसके बाद यहां भी ऐसे मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसमें कई कंपनियां ऐसी भी पकड़ी गयी हैं, जिनका मुख्यालय झारखंड में है, लेकिन बिहार में भी उनका अच्छा-खासा व्यवसाय है. इन कंपनियों के कर्मचारियों के रिटर्न की जांच इनके सैलरी से की गयी, तो काफी बड़ा अंतर सामने आया. निजी कंपनियों में बड़े ओहदे पर मोटी तनख्वाह लेने वाले कर्मियों में इस तरह की गड़बड़ी ज्यादा पकड़ी गयी है.
निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी अपने भत्तों को छोड़कर सिर्फ मुख्य वेतन के हिस्से को दिखाकर टैक्स जमा कर लेते रिटर्न भी
बिहार और झारखंड में रिटर्न दायर कर गलत क्लेम करने वाले करीब 850 लोगों के मामले की जांच की गयी शुरू, चार सौ से ज्यादा का हो चुका मूल्यांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >