गांवों में डोर-टू-डोर उठेगा कचरा

हर गांव में स्थापित होगी कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाने की इकाई पटना : नगरपालिकाओं की तर्ज पर अब गांवों से भी घर-घर से कचरे का उठाव किया जायेगा. पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि दो अक्तूबर (गांधी जयंती) तक इसकी व्यवस्था कर लें. सभी डीएम को निर्देश […]

हर गांव में स्थापित होगी कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाने की इकाई

पटना : नगरपालिकाओं की तर्ज पर अब गांवों से भी घर-घर से कचरे का उठाव किया जायेगा. पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि दो अक्तूबर (गांधी जयंती) तक इसकी व्यवस्था कर लें. सभी डीएम को निर्देश दिया गया है कि सभी 8391 ग्राम पंचायतों के एक लाख 14 हजार वार्डों से डोर-टू-डोर गीला और सूखा कचरा एकत्र किया जायेगा.
इसके बाद इसको अलग किया जाये और फिर कचरे का प्रबंधन किया जाये. इस मद में खर्च के लिए पंचायतें आम सहमति से स्वच्छता शुल्क वसूल सकती हैं. पंचायतों को यह भी छूट दी गयी है कि वह खर्च की राशि अपने संसाधनों से या 14वें वित्त आयोग के अनुदान व पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान से जुटा सकती हैं. यह माना जा रहा है कि प्रति पंचायत सालाना 10 लाख से कम राशि में ही साफ-सफाई की पक्की व्यवस्था हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >