पटना : 22 के बाद नये लुक में दिखेगा पटना जंक्शन

पटना : पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल में स्थित पटना जंक्शन की बाहरी लुक बदला जा रहा है. जंक्शन के मुख्य बिल्डिंग की बाहरी दीवारों को ‘बिहार ज्ञान की भूमि है’ की थीम पर सजाया जा रहा है. इसमें चंद्रगुप्त, चाणक्य, महात्मा गांधी, आर्यभट्ट की कलाकृतियों के साथ-साथ बौद्ध स्तूप और अशोक स्तंभ भी […]

पटना : पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल में स्थित पटना जंक्शन की बाहरी लुक बदला जा रहा है. जंक्शन के मुख्य बिल्डिंग की बाहरी दीवारों को ‘बिहार ज्ञान की भूमि है’ की थीम पर सजाया जा रहा है. इसमें चंद्रगुप्त, चाणक्य, महात्मा गांधी, आर्यभट्ट की कलाकृतियों के साथ-साथ बौद्ध स्तूप और अशोक स्तंभ भी दिखेंगे.

इसको लेकर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर दीवारों को प्लास्टिक लेमिनेटेड वुड से कवर करवा रहे हैं. यह काम लगभग पूरा हो चुका है और संभावना है नयी सरकार बनते ही पटना जंक्शन नये लुक में दिखने लगे.

रंग-बिरंगी रोशनी में दिखेंगी कलाकृत्तियां
महापुरुषों की कलाकृतियों के साथ-साथ स्मार्ट लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि शाम होते ही जंक्शन आने वाले यात्रियों को रंग-बिरंगी रोशनी में कलाकृत्तियां आकर्षक दिखे.
पटना जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर डॉ निलेश कुमार ने बताया कि प्लास्टिक लेमिनेटेड वुड का काम पूरा कर लिया गया है और दो-चार प्रतिशत लाइटिंग का शेष काम बच गया है. 22 मई तक हर हाल में काम पूरा कर ट्रायल शुरू हो जायेगा. इसके बाद शीघ्र लोकार्पण भी कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >