तेजस्वी को पब्लिक डोमेन में बहस को चुनौती: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को तेजस्वी यादव को पब्लिक डोमेन में खुली बहस के लिए चुनौती दी है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को जिस पब्लिक डोमेन में बहस करना है, हम तैयार हैं. वक्त और जगह वे तय कर लें. जिन-जिन सवालों के जवाब चाहिए, […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को तेजस्वी यादव को पब्लिक डोमेन में खुली बहस के लिए चुनौती दी है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को जिस पब्लिक डोमेन में बहस करना है, हम तैयार हैं.

वक्त और जगह वे तय कर लें. जिन-जिन सवालों के जवाब चाहिए, गिन-गिन कर जवाब जनता के सामने देने को हम तैयार हैं. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को खुली बहस की इच्छा है तो बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार पर बहस को सामने आएं. पब्लिक के सामने हम तो जवाब दे देंगे, लेकिन हमें लगता है कि तेजस्वी यादव एक मिनट भी पब्लिक के सामने टिक नहीं पायेंगे.

संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में अभी तेजस्वी की वो हैसियत नहीं बनी है कि वे नीतीश कुमार से बहस करें. अभी तेजस्वी का कद नीतीश कुमार के सामने बहुत छोटा है. नीतीश कुमार कभी भी भ्रष्टाचार पर चुप नहीं रहे. यही वजह है कि जीतन राम मांझी , रामाधार सिंह सहित कई लोग इसके उदाहरण हैं जिनको नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया था. तेजस्वी की भ्रष्टाचार सोच ही थी कि महागठबंधन में उनको घुटन हो रही थी क्योंकि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार नहीं करने दे रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >