कई कंपनियों के 20 लाख की नकली दवाओं के कैप बरामद

हाजीपुर पटना : पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पूर्व नकली सामान के साथ पकड़े गये धंधेबाज का तार हाजीपुर से भी जुड़ गया है. मालसलामी थाने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस छोटी मड़ई के एक घर में छापेमारी कर 20 लाख से ज्यादा के नकली गार्मेंट्स, पेंट, डिटॉल, ठंडा तेल, […]

हाजीपुर पटना : पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पूर्व नकली सामान के साथ पकड़े गये धंधेबाज का तार हाजीपुर से भी जुड़ गया है. मालसलामी थाने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस छोटी मड़ई के एक घर में छापेमारी कर 20 लाख से ज्यादा के नकली गार्मेंट्स, पेंट, डिटॉल, ठंडा तेल, नकली क्रीम के अलावा बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की नकली दवा का कैप व रैपर आदि को बरामद किया है. बरामद सामान पटना सिटी के कारोबारी का बताया जा रहा है, जो यहां किराये के मकान में रहकर पूरे जिले में नकली सामान की सप्लाइ करता था.

इस संबंध में नगर थाने के सब इंस्पेक्टर रामाशंकर साह ने बताया कि मालसलामी थाने से सूचना मिली थी कि वहां बरामद नकली सामान के तार हाजीपुर से जुड़े हुए हैं. वहां से मिली सूचना व ब्रांडेड कंपनी की एंटी करप्शन के डायरेक्टर मो मुस्तफा हुसैन की निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के छोटी मड़ई निवासी अमरजीत सिंह के मकान में किराये पर रहे एक धंधेबाज के यहां छापेमारी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >