राहुल गांधी का रोड शो आज, बदला रहेगा कदमकुआं का ट्रैफिक रूट

पटना : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को होने वाले रोड शो के दौरान आम आदमी को किसी तरह की परेशान न हो इसके देखते हुए ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किये गये हैं. रोड शो शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होना निर्धारित है. शो का मुख्य मार्ग […]

पटना : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को होने वाले रोड शो के दौरान आम आदमी को किसी तरह की परेशान न हो इसके देखते हुए ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किये गये हैं.

रोड शो शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होना निर्धारित है. शो का मुख्य मार्ग मोइनुल हक स्टेडियम से प्रेमचंद गोलंबर से दिनकर गोलंबर से नाला रोड तिराहा तक होगा. इसके कारण नाला रोड चौक से नाला रोड में दिनकर गोलंबर की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

पीरमुहानी की ओर से नाला रोड जाने वाले सभी वाहन नाला रोड चौक से सीधे ठाकुरबाड़ी होते हुए राजेंद्र पथ के रास्ते बारी पथ होकर लंगर टोली चौराहा से मछुआटोली चौक होते हुए आगे जायेगी. दिनकर गोलंबर से नाला रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >