दानापुर : यह चुनाव नहीं, देश बचाने की है चुनौती : नित्यानंद

दानापुर : यह चुनाव नहीं देश बचाने की चुनौती है. एक तरफ देश बचाने वाले हैं, तो दूसरी तरफ नफरत फैलाने वाले लोग हैं. ये बातें मनेर व दानापुर चुनावी दौरे के दौरान मंगलवार को दानापुर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही. श्री राय ने कहा कि विकास की गंगा […]

दानापुर : यह चुनाव नहीं देश बचाने की चुनौती है. एक तरफ देश बचाने वाले हैं, तो दूसरी तरफ नफरत फैलाने वाले लोग हैं. ये बातें मनेर व दानापुर चुनावी दौरे के दौरान मंगलवार को दानापुर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही. श्री राय ने कहा कि विकास की गंगा की तेज धारा में महागठबंधन बह कर कही जाकर किनारे पर लग गयी है. महागठबंधन की सभी 40 सीटों पर जमानत जब्त होगी. उन्होंने लोगों से पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव को भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >