बिहार बार काउंसिल सदस्य के एक रिक्त हुए पद पर आठ अधिवक्ताओं का नामांकन

पटना : बिहार स्टेट बार काउंसिल से रिक्त हुए एक पद के लिए आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन था. इस रिक्त हुए पद पर 18 मई को चुनाव होना है. मालूम हो कि वरीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त हो […]

पटना : बिहार स्टेट बार काउंसिल से रिक्त हुए एक पद के लिए आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन था. इस रिक्त हुए पद पर 18 मई को चुनाव होना है. मालूम हो कि वरीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था. काउंसिल में सदस्य के 25 पद हैं.
इन्हीं 25 सदस्यों के द्वारा रिक्त पद के सदस्य का चुनाव करना है . इस संबंध में स्टेट बार काउंसिल की ओर से पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर दी गयी थी. अब आठ मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. 13 मई को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जायेगी.
एक से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में 18 मई को बिहार स्टेट बार काउंसिल में चुनाव होगा और उसी दिन निर्वाचित सदस्य की घोषणा कर दी जायेगी. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अधिवक्ता शिव कुमार यादव, उमेश नारायण, मदन मोहन मिश्रा, अरुण कुमार पांडेय, बालेश्वर प्रसाद शर्मा, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा और राजीव कुमार सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >