लू की चपेट में पटना, नौ साल बाद 43 तक चढ़ा पारा, चली धूल भरी आंधी, एक मई को आ सकती है आंधी-पानी

पटना : भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने पटना सहित पूरे बिहार को हीट वेब (लू) से प्रभावित घोषित कर दिया है. ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. गर्म हवा (लू) के थपेड़ों से राजधानी रविवार को जमकर तपी. आसमान में छायी धुंध के बाद भी चमकदार धूप के बीच दोपहर में […]

पटना : भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने पटना सहित पूरे बिहार को हीट वेब (लू) से प्रभावित घोषित कर दिया है. ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. गर्म हवा (लू) के थपेड़ों से राजधानी रविवार को जमकर तपी. आसमान में छायी धुंध के बाद भी चमकदार धूप के बीच दोपहर में एंबिएंट तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. इस बीच शहर में अधिकतम तापमान का औसत 43 डिग्री सेल्सियस रहा. यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा.

अधिकतम तापमान का यह आंकड़ा नौ साल में सबसे अधिक है. इससे पहले वर्ष 2010 के अप्रैल माह में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा था. हालांकि, पटना शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, गया जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लू की स्थिति 29 अप्रैल को भी बनेगी. हालांकि, इसके बाद इसमें सुधार होगा.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. शाम साढ़े छह बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहा. लू के चलते हवा में नमी की मात्रा दोपहर में 13 से 14% तक पहुंच गयी.

सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री के पार

समय तापमान आर्द्रता

10:30 बजे 40.80 27%

11:30 बजे 42.50 20%

12:30 बजे 44.00 17%

01:00 बजे 44.70 16%

02:00 बजे 45.00 14%

03:00 बजे 45.10 14%

03:30 बजे 44.80 13%

04:30 बजे 43.80 —

(डिग्री सेल्सियस में)

दोपहर में अंधड़, आसमान में घंटों छायी रही धुंध

दोपहर में शहर में अचानक कम दबाव का केंद्र बना. इससे करीब एक से दो घंटे के लिए धूल भरी आंधी भी चली. हालांकि दोपहर 12 बजे से लेकर 3:50 बजे तक आसमान में धूल छायी रही. धूल भरे अंधड़ के चलते करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित हुआ. तेज हवा चलने पर धूल के कण आसमान में छाये रहे.

एक मई को आ सकती है आंधी-पानी

सूबे में गाले विंड और फोनी साइक्लोन का आंशिक असर पड़ सकता है. हालांकि, मौसम विज्ञानी इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन आइएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि एक मई को बिहार के कुछ इलाकों में आंधी-पानी के आसार बन सकते हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >