मनेर : प्रखंड की सादिकपुर पंचायत स्थित मौलानीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मैं यदि राजनीतिक घराने से होता तो कब का मंत्री बन गया होता. उन्होंने कहा कि आज देश में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके जीवन में बदलाव नहीं आया हो. नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश का विकास कर रही है.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अधिक संख्या में गुरुवार को नामांकन में चलने का न्योता दिया. सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की.
मौके पर पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी, जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव चंद्रकांत मिश्रा, जदयू नेता बिनोद सिंह, सुरेश गोप, बृजनंदन सिंह, शिवनंदन सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, मोनू यादव, विनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, गिरजा यादव, मिथलेश यादव, राजेश कुमार सिंह, अशोक सिंह सहित कई लोग थे.
पालीगंज. बुधवार को उन्होंने पालीगंज बाजार के बाबा बोरिंग रोड में अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की ओर से आयोजित चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान रामकृपाल यादव ने कहीं. अध्यक्षता अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा के पटना ग्रामीण के अध्यक्ष बिनोद चंद्रवंशी ने की. मौके पर मनोज चंद्रवंशी, लालदेव राम, बुटन चंद्रवंशी आिद मौजूद थे.
