पटना : लोकसभा के छठे चरण के लिए नामांकन आज से

पटना : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मंगलवार से नामांकन दाखिल किया जायेगा. इस चरण में वाल्मीकीनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में चुनाव होना है. छठे चरण में मोतिहारी से केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, वैशाली से पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, वाल्मीकीनगर से वैद्यनाथ महतो, शाश्वत […]

पटना : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मंगलवार से नामांकन दाखिल किया जायेगा. इस चरण में वाल्मीकीनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में चुनाव होना है.
छठे चरण में मोतिहारी से केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, वैशाली से पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, वाल्मीकीनगर से वैद्यनाथ महतो, शाश्वत केदार, पश्चिमी चंपारण से डॉ संजय जायसवाल, शिवहर से रामा देवी, गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन, सीवान से हीना सहाब, कविता सिंह और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व रणधीर सिंह उम्मीदवार होंगे. इसकी तैयारी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >