दानापुर :दर्जनों कांडों के आरोपित उज्ज्वल का सरेंडर

पुलिस के जवान मुकेश को मारी थी गोली, चकमा देकर चुपके से पहुंचा कोर्ट दानापुर में ही था, पुलिस को नहीं लगी भनक पटना/दानापुर : पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी उज्ज्वल सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए चुपके से दानापुर कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस जवान मुकेश कुमार […]

पुलिस के जवान मुकेश को मारी थी गोली, चकमा देकर चुपके से पहुंचा कोर्ट
दानापुर में ही था, पुलिस को नहीं लगी भनक
पटना/दानापुर : पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी उज्ज्वल सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए चुपके से दानापुर कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर कर दिया.
पुलिस जवान मुकेश कुमार को गोली मारने, रामपुर में दोहरे हत्याकांड, विपुल हत्याकांड सहित लूट, रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में पुलिस को उज्ज्वल की तलाश थी. पुलिस को उसके सरेंडर किये जाने की भनक तक नहीं लगी और तब तक न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दे दिया.
उसने बिहटा थाने में 15 अप्रैल, 2019 को हुए मामले में कोर्ट में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद पुलिस को भनक लगी और रिमांड के लिए आवेदन नहीं दे पायी. पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को आवेदन देगी. उज्ज्वल के करीबी विक्कू ने तीन दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.
पैदल ही पहुंचा न्यायालय : सूत्रों के अनुसार वह जींस-टीशर्ट में पैदल ही आठ बजे सुबह में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ब्रजेश पाठक के कोर्ट में पहुंचा था.
उसने मुंह को लाल रंग की गमछी से ढक रखा था. जैसे ही बिहटा केस संख्या 342 /19 में उपस्थित होने की बारी आयी, तो उसने मुंह से गमछी हटायी और तेजी से उपस्थित हो गया. इसके बाद उसके वकील ने अपना पक्ष रखा और फिर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दे दिया. जिस तरह से उसने सरेंडर किया, उससे स्पष्ट है कि पहले से ही पूरी सेटिंग कर रखी थी.
उज्ज्वल को गिरफ्तार करने के लिए एसआइटी का किया गया था. वह सरेंडर करने के पूर्व दानापुर के इलाके में ही था, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लग सकी. हालांकि उसके सरेंडर करने के पीछे लगातार पुलिस की दबिश मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >