पटना : अब विलंब शुल्क के साथ 25 तक भरें फोकानिया मौलवी का परीक्षा फॉर्म

पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड ने फोकानिया और मौलवी की परीक्षाओं का फार्म भरने के लिए विलंब शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक का मौका दिया है. जारी आदेशानुसार लेट फीस रोजाना सौ रुपये के हिसाब से देनी होगी. बोर्ड के मुताबिक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि 20 अप्रैल तय […]

पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड ने फोकानिया और मौलवी की परीक्षाओं का फार्म भरने के लिए विलंब शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक का मौका दिया है. जारी आदेशानुसार लेट फीस रोजाना सौ रुपये के हिसाब से देनी होगी. बोर्ड के मुताबिक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि 20 अप्रैल तय है. इससे पहले दस अप्रैल तक फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गयी थी. जानकारी हो कि मदरसा बोर्ड में इस साल के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे गये हैं. बच्चों ने ये सभी फॉर्म निजी तौर पर भरे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >