आने वाले समय में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी “डायनासोर” की तरह विलुप्त हो जायेंगे : तेजस्वी

पटना : बिहारविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज ट्वीट कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है, आने वाले समय में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी “डायनासोर” की तरह विलुप्त हो जायेंगे. तेजस्वी […]

पटना : बिहारविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज ट्वीट कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है, आने वाले समय में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी “डायनासोर” की तरह विलुप्त हो जायेंगे.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है. जनता उनके कुर्सीवादी चरित्र, चालबाजी, जालसाजी और दगाबाजी से अजीज आ चुकी है. उन्होंने कहा, अगर जालसाज नहीं होते तो जनादेश की डकैती की बजाय दोबारा मैंडेट लेकर सरकार बनाते.

वहीं, अपने एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. कहा, संविधान निर्माता, समाज सुधारक, कानूनविद भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >