पटना : लोगों को जागरूक करेंगी 110 बसें

पटना : लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक-से-अधिक वोटिंग हो, मतप्रतिशत बढ़े. इसके लिए कई स्तरों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस क्रम में बुधवार को निर्वाचन विभाग कार्यालय से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 110 बसों को मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन, नारा व फोटो, पोस्टर के सजाकर रवाना किया गया. […]

पटना : लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक-से-अधिक वोटिंग हो, मतप्रतिशत बढ़े. इसके लिए कई स्तरों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
इस क्रम में बुधवार को निर्वाचन विभाग कार्यालय से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 110 बसों को मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन, नारा व फोटो, पोस्टर के सजाकर रवाना किया गया. बसों से जागरूकता की शुरुआत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने हरी झंडी दिखा कर की. मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर तरफ से प्रयास किया जा रहा है. शुरुआती दौर में पटना नगर में 110 बसों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
आगे अन्य क्षेत्रों में भी बसों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान करें और सोच-समझ कर करें. वहीं परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई रूटों पर सफर करनेवाले मतदाता इससे जागरूक हो सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >