पटना : मकान के विवाद को लेकर दो अधिवक्ता आपस में भिड़े, मारपीट

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड में एक मकान के विवाद को लेकर दो अधिवक्ताओं में मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष का सिर फट गया और दूसरे पक्ष को भी चोटें आयीं. इस घटना के बाद दोनों पक्ष श्रीकृष्णापुरी थाना पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत […]

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड में एक मकान के विवाद को लेकर दो अधिवक्ताओं में मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष का सिर फट गया और दूसरे पक्ष को भी चोटें आयीं. इस घटना के बाद दोनों पक्ष श्रीकृष्णापुरी थाना पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी. पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि वह मकान उन लोगों के दखल कब्जे में है.
एक अधिवक्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और हमला कर टीवी, फ्रिज तोड़-फोड़ कर चार लाख रुपये लूट कर चले गये. जबकि दूसरे पक्ष के अधिवक्ता की पत्नी ने लिखित शिकायत दी है कि एक अधिवक्ता अपने सहयोगियों के हरवे-हथियार से लैस हो कर पहुंचे और हमला कर मकान में रह रहे किरायेदार के भतीजा से भी मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >