पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के विवाद के मामले में जिला व सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई होगी.
प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि जिला व सत्र न्यायाधीश पटना के न्यायालय में दायर वाद संख्या 28/19 के मामले में सुनवाई होनी है. सुनवाई में शामिल होने के लिए बाहरी सदस्य तख्त साहिब पहुंचे हैं. इधर निर्वतमान जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा के खिलाफ अकाल तख्त में दर्ज शिकायत की जांच के लिए पहुंची. तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सदस्य शिकायतकर्ता से दस्तावेज संग्रह कर सोमवार को वापस लौट गये.
3187 रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिली पेंशन
उत्तर और दक्षिण ग्रामीण बैंक का मामला, कर्मचारी परेशान
केवल 113 को ही मिल रही है पेंशन
उग्र आंदोलन का लिया निर्णय
इस क्रम में बहुत सारे ग्रामीण बैंकों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन एरियर के एवज में ओवर ड्राफ्ट ऋण स्वीकृत कर इपीएफ के नियोक्ता शेयर राशि का समायोजन कर पेंशन भुगतान शुरू कर दिया गया है. लेकिन, बैंक प्रबंधन उत्तरबिहार ग्रामीण बैंक और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त वरीय नागरिकों के साथ भेदभाव कर रही है जिसके खिलाफ बिहार स्टेट ग्रामीण बैंक रिटायरिज फेडरेशन ने उग्र आंदोलन का निर्णय लिया है.
