फुलवारीशरीफ : बस के धक्के से तीन जख्मी, हंगामा

फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों और एक साइकिल सवार को कुचल दिया. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में जमकर तोड़-फोड़ की . यह घटना सोमवार को जानीपुर थाना के नकटी भवानी मंदिर के पास हुई. पटना से औरंगाबाद जा रही […]

फुलवारीशरीफ : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों और एक साइकिल सवार को कुचल दिया. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में जमकर तोड़-फोड़ की . यह घटना सोमवार को जानीपुर थाना के नकटी भवानी मंदिर के पास हुई.
पटना से औरंगाबाद जा रही मंटू ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक सवार दो युवकों सुनील और नीतीश को धक्का मार दिया. हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने के चक्कर में साइकिल सवार संजय को कुचल दिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़े और बस को रोक लिया व जमकर तोड़-फोड़ की. इस दौरान बस का चालक फरार होने में सफल रहा.
लोगों ने घायलों को एम्स में एडमिट कराया. जहां सुनील और संजय की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, नीतीश खतरे से बाहर है. इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया. लोगों ने बस से यात्रियों का उतार दिया और आग लगाने का प्रयास किया .घायलों में बाइक सवार दोनों युवक नौबतपुर के निजामपुर के रहने वाले हैं, जबकि घायल साइकिल सवार अंकोपुर का है.
गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही पोल रखकर हाइवे पर अस्थायी ब्रेकर बना डाला. लोगों ने यहां बार- बार हो रही दुर्घटना का हवाला देकर स्थायी ब्रेकर बनाये जाने की मांग की. फुलवारीशरीफ के थानेदार कैसर आलम और जानीपुर के थानेदार निशांत कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और स्पीड ब्रेकर के लिए सरकार को लिखने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >