पटना : जेल व बेल वाले चौकीदार को कह रहे अपशब्द : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में सजायफ्ता लालू प्रसाद और नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर बाहर रहने वाले राहुल गांधी चौकीदार (प्रधानमंत्री) को चोर कह रहे हैं. अपशब्द कहने वालों की जमात में 750 करोड़ मॉल और बेनामी […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में सजायफ्ता लालू प्रसाद और नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर बाहर रहने वाले राहुल गांधी चौकीदार (प्रधानमंत्री) को चोर कह रहे हैं. अपशब्द कहने वालों की जमात में 750 करोड़ मॉल और बेनामी संपत्ति के मामले में बेल पर बाहर रहने वाले तेजस्वी यादव भी शामिल हैं. सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या ये सभी किसी राजनीतिक आंदोलन के मामले में जेल और बेल पर हैं.
उन्होंने कहा कि हजार करोड़ के चारा घोटाले के चार-चार मामले में सजायफ्ता जेल में बंद लालू प्रसाद जो मुखिया तक का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं और रेलवे टेंडर घोटाले तथा 29 वर्ष की उम्र में 53 बेनामी संपत्ति के मामले में बेल पर रहने वाले तेजस्वी यादव अपनी बेनामी संपत्ति को बचाने के लिए चौकीदार को चोर कह रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा है कि जिस यूपीए के कार्यकाल में टूजी, कोलगेट, आदर्श हाउसिंग समेत करीब 1.76 लाख करोड़ के घोटाले हुए, नेशनल हेराल्ड संपत्ति घोटाले में सोनिया और राहुल गांधी बेल पर हैं.
राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन घोटाले और लंदन में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीद में मनी लाउंड्रिंग के मामले में इडी कार्रवाई कर रही है, वे सब चौकीदार को चोर कह रहे हैं. चौकीदार की सख्ती से खौफजदा ये भ्रष्टाचारी राजनेता चोर मचाये शोर वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >