70 वर्षों में भी 70% तक नहीं पहुंचा मतदान

दीपक कुमार मिश्रा, पटना : हर चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद होती है. लेकिन, आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी मतदान का प्रतिशत 70 फीसदी तक नहीं पहुंच पाया है. देश में अब तक सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत 2014 के लोकसभा चुनाव में 66.44 फीसदी रहा. बिहार में मतदान […]

दीपक कुमार मिश्रा, पटना : हर चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद होती है. लेकिन, आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी मतदान का प्रतिशत 70 फीसदी तक नहीं पहुंच पाया है. देश में अब तक सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत 2014 के लोकसभा चुनाव में 66.44 फीसदी रहा. बिहार में मतदान का सबसे अधिक प्रतिशत 1998 और सबसे कम 1951 में रहा था.

राज्य में सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत 1998 के आम चुनाव में रहा. इस चुनाव में 64.6 6 प्रतिशत मतदान हुए. सबसे कम मतदान वर्ष 1951 के आम चुनाव में 40. 35 प्रतिशत हुआ था.
राष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे कम मतदान का प्रतिशत इसी वर्ष के चुनाव में 44.87 प्रतिशत रहा था. बिहार में अभी तक मतदान का प्रतिशत 65 प्रतिशत तक नहीं पहुंच पाया है. जबकि, राष्ट्रीय स्तर पर यह 65 को पार कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >