पटना : मोडेम एड एजेंसी के एकाउंटेंट ने 1.72 करोड़ का किया गबन

पटना : मोडम एड एजेंसी के एकाउंटेंट धीरज सिंह ने कंपनी के 1.72 करोड़ लाख रुपये का गबन किया है. कंपनी की मालकिन पूनम सिंह ने इस मामले में गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है. लेकिन इस कांड में प्रगति नहीं होने से पूनम सिंह ने गुरुवार को एसएसपी गरिमा मलिक से मुलाकात […]

पटना : मोडम एड एजेंसी के एकाउंटेंट धीरज सिंह ने कंपनी के 1.72 करोड़ लाख रुपये का गबन किया है. कंपनी की मालकिन पूनम सिंह ने इस मामले में गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है.
लेकिन इस कांड में प्रगति नहीं होने से पूनम सिंह ने गुरुवार को एसएसपी गरिमा मलिक से मुलाकात किया. इस पर एसएसपी ने बड़ी रकम गबन होने की बात कहते हुए इसकी जांच सिटी एसपी मध्य पीके दास को दी है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
वहीं, पूनम सिंह का कहना है कि वर्ष 2013 में उन्होंने अपनी कंपनी में एकाउंटेंट के लिए धीरज सिंह को रखा था. कंपनी का चेक जमा करना, पैसाें की निकासी करने का काम धीरज ही करता था. लेकिन इस बीच उसने कंपनी के पैसों को चुराना शुरू कर दिया. उसने अपने रिश्तेदारों के एकाउंट में पैसा भेजना शुरू किया. कुछ पैसा अपनी पत्नी के बैंक एकाउंट भी भेजा. इस दौरान पूनम सिंह को जब जानकारी हुई हुई तो उन्हाेंने जब हिसाब मिलाया तो पहले 80 लाख रुपये का गबन सामने आया.
इसके बाद पूनम सिंह ने 2 जनवरी 2019 को गांधी मैदान थाने मेें मामला दर्ज कराया. बाद में जब गहरायी से जांच हुई तो गबन की राशि 1.72 करोड़ रुपये की निकली. पुलिस ने इस राशि को एफआइआर में मेंशन कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >