पटना : पीयू का एकेडमिक-स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी

पटना : पटना विश्वविद्यालय में एक साथ विवि का एकेडमिक कैलेंडर, स्पोर्ट्स व कल्चरल कैलेंडर जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में कैलेंडर का नोटिफिकेशन बुधवार को विधिवत जारी कर दिया गया है. जल्द ही इसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. 2 अप्रैल 15 मई तक ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरे जायेंगे. पीजी […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय में एक साथ विवि का एकेडमिक कैलेंडर, स्पोर्ट्स व कल्चरल कैलेंडर जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में कैलेंडर का नोटिफिकेशन बुधवार को विधिवत जारी कर दिया गया है. जल्द ही इसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. 2 अप्रैल 15 मई तक ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरे जायेंगे. पीजी में कोई एंट्रेंस टेस्ट नहीं होगा. यूजी के लिए 29 मई से एंट्रेंस टेस्ट शुरू होंगे. 8 अगस्त तक नामांकन ले लिया जायेगा. 10 से 15 जुलाई तक इंडक्शन मीट होगा. 16 जुलाई से क्लास शुरू हो जायेंगे.
ऑनलाइन नामांकन फॉर्म : 2 अप्रैल 15 मई तक
एंट्रेस टेस्ट : 17 मई से 30 मई
नामांकन : 8 अगस्त तक
इंडक्शन मीट : 10 से 15 जुलाई
क्लास शुरू : 16 जुलाई
कल्चरल कैलेंडर
13 जुलाई : वोकेल म्यूजिक
10 अगस्त : देशभक्ति गीत कंपटीशन
14 सितंबर : क्विज
12 अक्तूबर : डीबेट (अंग्रेजी)
19 अक्तूबर : डीबेट (हिंदी)
9 नवंबर : पोस्टर कंपटीशन
23 नवंबर : पीपीटी कंपटीशन
7 दिसंबर : नाटक कंपटीशन
11 जनवरी : इलोक्यूशन
1 फरवरी : विजुअल आर्ट्स
29 फरवरी : पब्लिक परफॉर्मेंस
स्पोर्ट्स कैलेंडर
26 अगस्त : चेस (महिला-पुरुष)
28 अगस्त : टेबुल टेनिस (महिला-पुरुष)
6 सितंबर : बैडमिंटन (महिला-पुरुष)
14 सितंबर : बॉस्केट बॉल (पुरुष)
16 सितंबर : कबड्डी (महिला-पुरुष)
20 सितंबर : वाॅलीबॉल (पुरुष)
23 सितंबर : बास्केट बॉल (महिला)
24 सितंबर : वॉलीबॉल (महिला)
25 सितंबर : फुटबॉल(पुरुष)
26 सितंबर : क्रिकेट (महिला-पुरुष)
4 अक्तूबर : बॉल बैडमिंटन (महिला-पुरुष)
11 अक्तूबर : टायकवांडो (महिला-पुरुष)
14 नवंबर : एथलेक्टि्स (महिला-पुरुष)
पटना. एनएसडीएल की वेबसाइट पर नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की ट्रेनिंग पटना विश्वविद्यालय के व्हीलर सीनेट हॉल में बुधवार को स्नातक अंतिम वर्ष व पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दी गयी. नैड के तहत 2019 में अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षा क्वालिफाइ करने वाले छात्रों का पूरा डाटा, सर्टिफिकेट अब वेबसाइट पर अपलोड रहेगा और छात्र दुनिया के किसी भी कोने में उसे निकाल सकेंगे, डाउनलोड कर सकेंगे और देख सकेंगे. लेकिन इसके लिए उन्हें एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाकर एक आइडी बनाना होगा. पासवर्ड वे अपने पास रखेंगे और आइडी विवि को देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >