पटना : दो साल बाद भी एजेंसी ने नहीं दिया बाइक का पेपर

पटना : बहन की शादी में गिफ्ट देने के लिए एजेंसी से खरीदी बाइक में धोखाधड़ी की गयी है. एजेंसी ने गाड़ी खरीदने के बाद भी न तो पेपर और नंबर नहीं दिलाया. काफी दौड़ भाग के बाद जो बीमा का पेपर मिला वह भी दूसरे के नाम से निकला. लगातार नंबर के लिए पीड़ित […]

पटना : बहन की शादी में गिफ्ट देने के लिए एजेंसी से खरीदी बाइक में धोखाधड़ी की गयी है. एजेंसी ने गाड़ी खरीदने के बाद भी न तो पेपर और नंबर नहीं दिलाया. काफी दौड़ भाग के बाद जो बीमा का पेपर मिला वह भी दूसरे के नाम से निकला. लगातार नंबर के लिए पीड़ित अजीत कुमार प्रयास कर रहा था. इसी दौरान मालिक एजेसी बंद कर फरार हो गया. अब पीड़ित दो साल से नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कार्यालय और पटना के संबंधित एजेंसी में भटक रहा है. मामला मसौढ़ी के बिरंची मोड़ का है. इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
8 जून, 2017 को खरीदी गयी थी गाड़ी : दरअसल अजीत कुमार के मुताबिक बहन की शादी में गिफ्ट देने के लिए 8 जून 2017 को वह मसौढ़ी के बाइपास स्थित बिरंची मोड़ स्थित एक एजेंसी से 95 हजार रुपये का टीवीएस अपाची बाइक 160 सीसी खरीदा था
गाड़ी बहन संगीता देवी के नाम से लिया था. एजेंसी मालिक एक से डेढ़ माह बाद बाइक का नंबर देने का आश्वासन दिया. अजीत कुमार जब जुलाई में एजेंसी मालिक पास गया तो वह फिर से कुछ दिन बाद नंबर देने का आश्वासन दिया. एजेंसी मालिक के द्वारा इसी तरह टालमटोल करते-करते छह माह बीत गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >