पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर हथियार व लाइसेंस के सत्यापन के लिए डीएम कुमार रवि ने लाइसेंस धारकों को एक और मौका दिया है. जिले में 15 से 18 मार्च तक लाइसेंस व हथियारों का सत्यापन थानावार होगा. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दो-दो दिन आरक्षित किये गये हैं.
डीएम ने कहा कि इस बार जांच नहीं कराने वाले लाइसेंस धारक लाइसेंस रद्द होने के खुद जिम्मेदार होंगे. इससे पहले 15 से 28 फरवरी तक थानावार कैंप लगाकर जांच की व्यवस्था की गयी थी, बावजूद कइयों ने सत्यापन नहीं कराया है.
15 से 16 फरवरी तक: इस दौरान आलमगंज, चौक, मालसलामी, बाइपास, अगमकुआं, बहादुरपुर, खुशरूपुर, दनियावां, फतुहा, गांधी मैदान, कंकड़बाग, जक्कनपुर, बुद्धा कॉलोनी, राजीव नगर, दीघा, हवाइ अड्डा, बेऊर, फुलवारीशरीफ, परसा बाजार, गोपालपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, एनटीपीसी बाढ़, बेलछी, पण्डारक, मोकामा, हाथीदाह, घोसवरी, दानापुर, शाहपुर, अकिलपुर, मनेर, नौबतपुर, बिहटा, मसौढ़ी, भगवानगंज, धनरूआ, पुनपुन, पालीगंज, खिरीमोड़, दुल्हिन बाजार, बिक्रम थानों से संबंधित आर्म्स का सत्यापन किया जायेगा.
17 से 18 मार्च तक: इस दौरान खाजेकलां, मेहंदीगंज, सुलतानगंज, दीदारगंज, शाहजहांपुर, नदी थाना, पीरबहोर, कदमकुआं, पत्रकार नगर, कोतवाली, सचिवालय, पाटलीपुत्र, शास्त्री नगर, गर्दनीबाग, श्रीकृष्णापुरी, जानीपुर, गौरीचक, रामकृष्णा नगर, सालिमपुर, सकसोहरा, भदौर, मरॉची, पचमहला, समियागढ़, खगौल, रूपसपुर, कादिरगंज, पीपरा, सिगोड़ी, रानी तालाब थानों से संबंधित आर्म्स का सत्यापन किया जायेगा.
