पटना : आज शहीद पिंटू व रतन के घर जायेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, परिजनों की समस्याओं की लेंगे जानकारी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बेगूसराय निवासी शहीद पिंटू कुमार सिंह व भागलपुर निवासी रतन ठाकुर के परिजनों से मिलेंगे. बताया जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री शहीदों के परिजनों की समस्याओं से अवगत होंगे. उम्मीद लगाया जा रहा है कि इस दौरान शहीदों के परिजनों की समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बेगूसराय निवासी शहीद पिंटू कुमार सिंह व भागलपुर निवासी रतन ठाकुर के परिजनों से मिलेंगे. बताया जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री शहीदों के परिजनों की समस्याओं से अवगत होंगे. उम्मीद लगाया जा रहा है कि इस दौरान शहीदों के परिजनों की समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे. साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देंगे.
शहीद पिंटू के घर पहुंचे दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष
बखरी (बेगूसराय) : बेगूसराय के लाल शहीद पिंटू सिंह के घर पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. इन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ है.
इन्होंने कहा कि आप लोग हमें कोई नेता न समझें. मैं भी बेगूसराय का बेटा हूं, आप लोग को कोई समस्या होगी तो संजय पासवान मौजूद मिलेगा. आप लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि जो शहीद को सम्मान मिलना चाहिए वह जरूर मिलेगा. हमारी संवेदना आप लोगों के साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >