एनडीए की संकल्प रैली : पीएम मोदी का संबोधन आप NaMo App पर भी सुनें

नयी दिल्ली/पटना : एनडीए की संकल्प रैली के लिए गांधी मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर में इस रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नयी दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से पटना आयेंगे और इसके बाद सीधे गांधी मैदान में रैली स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी डेढ़ […]

नयी दिल्ली/पटना : एनडीए की संकल्प रैली के लिए गांधी मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर में इस रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नयी दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से पटना आयेंगे और इसके बाद सीधे गांधी मैदान में रैली स्थल पर पहुंचेंगे.

पीएम मोदी डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक रैली के मंच पर रहेंगे. दोपहर करीब दो बजे वापस दिल्ली के लिए लौट जायेंगे. रैली के पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आज दोपहर मैं एनडीए की रैली को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में संबोधित करूंगा. मेरे संबोधन को आप NaMo App के माध्‍यम से भी सुन सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >