पटना : रैली को लेकर जदयू नेताओं के आवास पर जुटने लगे लोग

पटना : संकल्प रैली में शामिल होने के लिए जदयू नेताओं के आवास पर शनिवार शाम से ही लोग बसों और छोटी गाड़ियों से पहुंचने लगे थे. इस कारण इको पार्क के बाद के वीवीआइपी इलाके, हार्डिंग रोड सहित अन्य सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी थी. रैली में आने […]

पटना : संकल्प रैली में शामिल होने के लिए जदयू नेताओं के आवास पर शनिवार शाम से ही लोग बसों और छोटी गाड़ियों से पहुंचने लगे थे. इस कारण इको पार्क के बाद के वीवीआइपी इलाके, हार्डिंग रोड सहित अन्य सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी थी.
रैली में आने वाले सभी खुश और उत्साहित दिख रहे थे. वे सभी कश्मीर प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे. साथ ही नीतीश कुमार को बिहार का लोकप्रिय व विकासवादी मुख्यमंत्री बता रहे थे. रैली में शामिल होने के लिए आये अधिकांश लोगों ने कहा कि वे रविवार को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को एक साथ एक ही मंच पर देखना चाहते हैं. इसलिए आये हैं.
रैली में शामिल होने वाले जब नेताओं के आवास पर पहुंचे तो उनके लिए चाय, बिस्कुट और नमकीन का इंतजाम रखा गया था. वे सभी अपने लिए बने टैंटों में पहुंचे और सामान रखकर वहां आराम करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >