पटना : गर्मी के मौसम आने से पूर्व ही कई जिलों से जल स्तर नीचे गिरने की खबर विभाग को मिलने लगी है. पीएचइडी ने गिरते जल स्तर की समीक्षा करते हुए प्रखंड के स्तर पर अधिकारियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है. लेकिन, इसके पूर्व सभी जिलों से जल स्तर गिरने की रिपोर्ट मांगी गयी है. सभी जिलों में पूर्व से लगे चापाकल को दुरुस्त करने के लिए अभियंताओं को निर्देश दिया गया है. चापाकल की गहराई को अलग से जांचने के लिए टीम बनायी गयी है. इसकी रिपोर्ट 15 मार्च के पूर्व विभाग को अधिकारी सौंप देंगे.
दो आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार : पटना. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा के 10 मार्च तक छुट्टी पर जाने की स्थिति में दो आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग के सचिव और ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव विनय कुमार को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
