पटना : पाल्स केक शॉप के दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके दुकान के कर्मियों से भी पूछताछ की. पुरुषोत्तम कुमार हमेशा ही कोलकाता जाते थे और उनके पास लाखों रुपये होते थे.
वे अक्सर शनिवार को ही जाते थे. यह बात उनकी पत्नी और कर्मचारियों को अच्छे से पता थी. दुकान में काम करने वाले तमाम कर्मचारी पुराने हैं, जिसके कारण वे यह बात भी जानते थे कि व्यवसायी कितने बजे घर जायेंगे और वहां से कितने बजे दुकान पर वापस पहुंचेंगे और फिर वहां से कब ट्रेन पकड़ने के लिए निकलेंगे. क्योंकि पूर्व में भी व्यवसायी को इसी तरह कोलकाता जाते हुए देख चुके हैं. इन सभी बातों को लेकर पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की, ताकि कोई अहम जानकारी हाथ लग सके. लेकिन पुलिस को फिलहाल इस मामले में कुछ विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी है.
