पटना : साइबर अपराधियों से बचने को टिप्स देगा इओयू का कैलेंडर

पटना : एक कैलेंडर साइबर अपराधियों से युद्ध करेगा. साइबर क्राइम को रोकने के लिए आर्थिक अपराध इकाई की स्टेट साइबर सेल ने आम लोगों की भाषा में स्पेशल कैलेंडर तैयार किया है. इओयू का मानना है कि 2019 से 21 तक के तीन साल के इस कैलेंडर को देखने-समझने के बाद शायद ही कोई […]

पटना : एक कैलेंडर साइबर अपराधियों से युद्ध करेगा. साइबर क्राइम को रोकने के लिए आर्थिक अपराध इकाई की स्टेट साइबर सेल ने आम लोगों की भाषा में स्पेशल कैलेंडर तैयार किया है. इओयू का मानना है कि 2019 से 21 तक के तीन साल के इस कैलेंडर को देखने-समझने के बाद शायद ही कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार होगा.
साइबर अपराध को खत्म करने में अधिक से अधिक लाेग मददगार बने, इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड, इओयू के फेसबुक पेज, पुलिस, गृह सहित विभिन्न विभागों वेबसाइट पर अपलोड होगा.
साइबर सेनानी ग्रुप पर भी
भेजा जायेगा. इस ग्रुप में डेढ लाख से अधिक लोग जुड़े हैं. कलेंडर में निरक्षर लोगों को समझाने के लिए इलेस्टेशन-इमोजी का सहारा लिया गया है. साइबर क्राइम से बचने के लिए ‘क्या करें’ इसके लिए हरे रंग और क्या न करें के लिए ‘लाल रंग’ की इमोजी प्रयोग की गयी हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >