पटना : 20 महीने पहले हुए किडनी चोरी मामले की जांच करेगा पीएमसीएच

पटना : सुपौल सदर इलाके के बैरों गांव की रहने वाली महिला का किडनी निकालने के 20 महीने पुराने मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पीएमसीएच को जांच का जिम्मा दिया है. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में बनी टीम इसकी जांच करेगी. प्रधान सचिव ने कहा […]

पटना : सुपौल सदर इलाके के बैरों गांव की रहने वाली महिला का किडनी निकालने के 20 महीने पुराने मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पीएमसीएच को जांच का जिम्मा दिया है. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में बनी टीम इसकी जांच करेगी. प्रधान सचिव ने कहा कि पीएमसीएच अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में पीएमसीएच अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जांच को लेकर अभी तक विभाग से लिखित आदेश नहीं मिला है. जैसे ही आदेश मिलेगा, टीम गठित कर जांच शुरू कर दी जायेगी.
पटना : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सौजन्य से फिक्की द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा संत सेवेरिन हाई स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आरोग्य मेला रविवार को संपन्न हुई. मेला में लगे शिविरों में करीब 800 से अधिक मरीज आये, जिन्हें आयुर्वेद, होमियोपैथिक व यूनानी चिकित्सकों ने परामर्श व दवाएं दी.
तीसरे व अंतिम दिन सुबह 10 बजे मेला आरंभ हुई. इसमें मरीजों की जांच व परामर्श के अलावा आयुर्वेदिक कॉलेज में आयुष की संभावना विषय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति हारूण रशीद ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया. स्टॉल्स को देखने से यह संदेह नहीं रह जाता है कि वर्तमान में भी आयुर्वेद, योग, यूनानी होमियोपैथिक आदि चिकित्सा पद्धति समृद्ध व सुलभ भी है. बिहार जैसे प्रदेश के लोगों के लिए आयुष की चिकित्सा पद्धति सस्ता व विश्वसनीय है.
इलाज के नाम पर जो लूट मची हुई है, आयुष उससे छुटकारा दिलायेगा. संगोष्ठी के संयोजक धनंजय शर्मा ने मेला में योग व पंचकर्म पर विशेष बल दिया. कॉलेज के स्वस्थवृत व योग विभाग के प्रभारी डॉ गंगाधर सिंह, रूपेश दिग्विजय व हृदय नारायण झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा अनावरण प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >