पटना : 591 करोड़ से 237 पुलों का होगा निर्माण

पटना : सूबे के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन व राज्य के किसी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचने के मुख्यमंत्री के सपने को पूरा करने में ग्रामीण कार्य विभाग जुट गया है. 23 जिलों में विभाग 237 पुलों का निर्माण करायेगा. इस पर 591 करोड़ खर्च होंगे. सभी पुल पीएमजीएसवाइ की सड़क में […]

पटना : सूबे के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन व राज्य के किसी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचने के मुख्यमंत्री के सपने को पूरा करने में ग्रामीण कार्य विभाग जुट गया है. 23 जिलों में विभाग 237 पुलों का निर्माण करायेगा. इस पर 591 करोड़ खर्च होंगे. सभी पुल पीएमजीएसवाइ की सड़क में बनेगा.

राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि सभी पुलों का एकीकृत टेंडर निकाला गया है. इन पुलों में सबसे अधिक 95 पुल का निर्माण अररिया व 49 पुल का निर्माण किशनगंज जिले में होगा. बांका में 18, औरंगाबाद में 8, पूर्वी चंपारण में 11, जमुई में 9, नालंदा में 5, सहरसा में 6. सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी व वैशाली में दो-दो, पटना, रोहतास, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, कैमूर में एक-एक, खगड़िया में चार, कैमूर में तीन, मुजप्फरपुर में पांच लखीसराय में चार पुल का निर्माण होगा.

केंद्रीय एजेंसियों की आधी- अधूरी 90 सड़कों को विभाग बनायेगा
राज्य का ग्रामीण कार्य विभाग पीएमजीएसवाइ की उन 90 सड़कों को अब खुद बनायेगा जिसे केंद्रीय एजेंसियों को बनाना था. 20 जिलों में इन सड़कों की कुल लंबाई 493 किलोमीटर है. इसके निर्माण पर 350 करोड़ से अधिक का खर्च आयेगा. पिछले दस साल में केंद्रीय एजेंसियों ने इन सड़कों का निर्माण नहीं कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >