पटना : बनारस में खाते से उड़ा दिये 49 हजार

चेक बुक व एटीएम कार्ड पास में, पैसे निकाल ले रहा कोई और पटना : कोतवाली थाने के ऑफिसर्स फ्लैट में रहने वाली महिला सुनीता रंजन टोप्पो के खाता से जालसाजों ने बनारस के लंका स्थित एटीएम से 49 हजार 500 रुपये निकाल लिये. जालसाजों ने पांच बार में सारे पैसों की निकासी की. सुनीता […]

चेक बुक व एटीएम कार्ड पास में, पैसे निकाल ले रहा कोई और
पटना : कोतवाली थाने के ऑफिसर्स फ्लैट में रहने वाली महिला सुनीता रंजन टोप्पो के खाता से जालसाजों ने बनारस के लंका स्थित एटीएम से 49 हजार 500 रुपये निकाल लिये. जालसाजों ने पांच बार में सारे पैसों की निकासी की.
सुनीता रंजन को जब निकासी का मैसेज मिला तो उन्हें जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा दिया है. बताया जाता है कि सुनीता रंजन का खाता पटनासिटी में स्थित एक बैंक में है. खास बात यह है कि उनका पासबुक व एटीएम कार्ड उनके पास ही है. विदित हो कि इन दिनों बनारस के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की कई घटनाएं पटना में घटित हो चुकी है. बनारस में सक्रिय जालसाज पटना के खाताधारकों के पैसे एटीएम से निकाल रहे हैं.
खाता हैक कर बीस हजार उड़ाये
फतुहा. बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते को हैक कर जालसाजों ने बीस हजार रुपये उड़ा लिया. पीड़ित खाताधारक बुद्धदेव चक निवासी विकास कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित खाताधारक को यह बताया गया कि लुधियाना की एक एटीएम से खाते को हैक कर बीस हजार निकाल लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >