दरभंगा : सर्वाधिक विकास दर के साथ रोजगार सृजनवाला राज्य बना बिहार: आरसीपी

दरभंगा : जिस बिहार को जंगलराज के नाम से जाना जाता था, आज सर्वाधिक विकास दर के साथ रोजगार पैदा करने वाला राज्य बन गया है. ये बातें राज मैदान में आयोजित जदयू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार दलित-महादलितों, अतिपिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों […]

दरभंगा : जिस बिहार को जंगलराज के नाम से जाना जाता था, आज सर्वाधिक विकास दर के साथ रोजगार पैदा करने वाला राज्य बन गया है. ये बातें राज मैदान में आयोजित जदयू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार दलित-महादलितों, अतिपिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं.

कौशल विकास के जरिये युवाओं को रोजगार के अवसर देने से लेकर हर घर शौचालय एवं नल का जल पहुंचाने एवं पक्की गली-नाली का काम हो रहा है. उन्होंने मंच से ही दलित-महादलित, अतिपिछड़ा परिवारों से आगे बढ़कर इन मौकों का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमजोर वर्ग के प्रति समर्पित हैं. आज तक के इतिहास में जितने भी इस वर्ग के हमदर्द बने, किसी ने कुछ नहीं किया. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के ऐसे नेतृत्वकर्ता हैं, जिन पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है.

हमें ऐसे नेतृत्वकर्ता को आगे रख पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को धारदार बनाना है. सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के जो भी उम्मीदवार होंगे, उन्हें मुख्यमंत्री की मजदूरी के नाम पर वोट देकर विजयी बनाना है. राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि 2005 एवं 2019 में काफी अंतर है. जदयू के अंदर काफी बदलाव आया है. इस दल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास की राजनीति करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >