पटना : प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में संपतचक और गौरीचक में छापेमारी

पटना : पत्रकार नगर थाने के 90 फिट में हुए प्रोपर्टी डीलर दीपू सिंह की हत्या मामले में आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को गौरीचक व संपतचक इलाके में छापेमारी की. इसके साथ ही इस कांड के आरोपित कल्लू सिंह व उपनेश सिंह के दो करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के […]

पटना : पत्रकार नगर थाने के 90 फिट में हुए प्रोपर्टी डीलर दीपू सिंह की हत्या मामले में आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को गौरीचक व संपतचक इलाके में छापेमारी की. इसके साथ ही इस कांड के आरोपित कल्लू सिंह व उपनेश सिंह के दो करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना पर लाया है.

इस मामले में सात आरोपित बनाये गये हैं, जिसमें कल्लू सिंह, उपनेश सिंह, रोहित, टुटु, मोनू, राजीव व राजू शामिल हैं. इसमें से रोहित को पुलिस गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था और शुक्रवार को जेल भेज दिया. ये सभी बैरिया, संपतचक इलाके के ही रहने वाले हैं और जमीन के धंधे से जुड़े हैं. इसके साथ ही इन सभी का अड्डा संपतचक और गौरीचक इलाके में ही है. जिसके कारण इन इलाकों में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की.

बताया जाता है कि दीपू सिंह को उपनेश सिंह व कल्लू सिंह ने मलाही पकड़ी में स्थित उमा हॉस्पिटल मेें इलाजरत ग्रामीण वीरेंद्र सिंह को देखने के उद्देश्य से लाया था और उसे गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >