पटना : टेक्नीशियन की परीक्षा दे रहे पांच फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

पटना : विद्युत भवन में टेक्नीशियन की परीक्षा दे रहे पांच फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गये हैं. यह लोग दूसरे की जगह पर परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेजों का जब मिलान किया गया तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. एडमिट कार्ड पर नाम दूसरे का था और फोटो उन लोगों […]

पटना : विद्युत भवन में टेक्नीशियन की परीक्षा दे रहे पांच फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गये हैं. यह लोग दूसरे की जगह पर परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेजों का जब मिलान किया गया तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया.
एडमिट कार्ड पर नाम दूसरे का था और फोटो उन लोगों की थी जो परीक्षा में शामिल हुए थे. लेकिन परीक्षा केंद्र पर जो दस्तावेज हैं, उनके मिलान से सारा मामला खुल गया. इसके बाद विद्युत भवन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर सभी पांच आरोपितों को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पकड़े गये लोगों में अशोक कुमार वैशाली,कुंदन कुमार गया, अमित कुमार नवादा, रंजन कुमार गया और दिवाकर पलामू, झारखंड शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >