पटना : राजीवनगर थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को 7. 82 लाख रुपये की हुई बंधन बैंक लूटकांड के मुख्य आरोपित डब्ल्यू लोहार को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद कर लिया है.
इसके अलावा लूट में प्रयुक्त कट्टा, एक बाइक बरामद की गयी है. पूछताछ में डब्ल्यू ने लूट में शामिल अन्य साथियों का नाम बताया है. पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है.
बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके पहले भी पुलिस पंकज चौधरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं डब्ल्यू लोहार के बारे में जानकारी मिली है कि राजीवनगर में हुए पहले के लूटकांड, गर्दनीबाग में फायरिंग समेत अन्य मामले दर्ज हैं. डब्ल्यू दीघा थाना क्षेत्र के बांसकोठी का रहने वाला है.
