मोकामा में सात विद्यालय प्रभारियों को शो-कॉज

मोकामा : क्षेत्र में सोमवार को कई सरकारी विद्यालयों के बंद रहने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रभात खबर में मध्य विद्यालय ताजपुर में ताला लटके रहने की खबर प्रमुखता से छपी. आला अधिकारी के निर्देश पर बीइओ ने टीम भेज कर इसकी जांच कार्रवाई. इस दौरान प्रखंड के अन्य […]

मोकामा : क्षेत्र में सोमवार को कई सरकारी विद्यालयों के बंद रहने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रभात खबर में मध्य विद्यालय ताजपुर में ताला लटके रहने की खबर प्रमुखता से छपी. आला अधिकारी के निर्देश पर बीइओ ने टीम भेज कर इसकी जांच कार्रवाई.
इस दौरान प्रखंड के अन्य छह स्कूलों में भी गड़बड़ी पकड़ी गयी. सभी स्कूलों के प्रभारियों को शो- कॉज किया गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों पर गाज गिरनी तय है. उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है. सरस्वती पूजा के नाम पर बेवजह स्कूलों को बंद रखा गया था.
मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया था. इसमें ताजपुर मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मोर पछियारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोर इंग्लिश, बच्चू कन्या मध्य विद्यालय लाखनचंद, कसहा दियारा मध्य विद्यालय व शेरपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं. इधर, इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी उपस्थिति दिखा कर मध्याह्न भोजन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा है. जांच से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >