पटना : 10वीं में पास के लिए प्रैक्टिकल व थ्योरी मिला लाने होंगे 33% नंबर

सीबीएसइ ने इस साल भी लागू करने के दिये निर्देश पटना : सीबीएसइ के 10वीं के परीक्षार्थी को प्रैक्टिकल व थ्योरी परीक्षा में अलग-अलग पास होने की जरूरत नहीं है. इन दोनों परीक्षाओं में संयुक्त रूप से 33 फीसदी नंबर लाने होंगे. पिछले साल विशेष परिस्थितियों में सीबीएसइ ने कुछ विषयों में इस आशय की […]

सीबीएसइ ने इस साल भी लागू करने के दिये निर्देश
पटना : सीबीएसइ के 10वीं के परीक्षार्थी को प्रैक्टिकल व थ्योरी परीक्षा में अलग-अलग पास होने की जरूरत नहीं है. इन दोनों परीक्षाओं में संयुक्त रूप से 33 फीसदी नंबर लाने होंगे.
पिछले साल विशेष परिस्थितियों में सीबीएसइ ने कुछ विषयों में इस आशय की छूट दी थी, जिसे इस साल पूरी तरह से लागू किया जायेगा. सीबीएसइ ने दिशा-निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि अब प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों परीक्षाओं में मिला कर पास किया जायेगा. अभी तक इस मामले में संशय चल रहा था कि पिछले साल दी गयी छूट इस साल प्रभावी होगी या नहीं. अब ये संशय खत्म हो गया है. गौरतलब है कि इंटरमीडिएट में अभी भी प्रैक्टिकल व थ्योरी विषयों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.
सीबीएसइ एक्जाम के लिए ट्रेनिंग शुरू सीबीएसइ की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. इसके लिए सभी केंद्राध्यक्षों व दूसरे अफसरों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. इस बार बेहतर मार्किंग सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी मूल्यांकन करने वालों को विशेष सीख दी जायेगी. इसके लिए 13 फरवरी को पटना में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
ऑनलाइन व हार्ड कॉपी का विकल्प अभी खुला
सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की हार्ड कॉपी आयेगी या ऑनलाइन इसको लेकर औपचारिक आदेश आना बाकी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को इस संबंध में आदेश मिल जायेंगे. हालांकि, अनौपचारिक तौर पर हार्ड कॉपी ही आने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >