पटना : आइजीआइएमएस में 12 लाख में होगा लिवर ट्रांसप्लांट

पटना : आइजीआइएमएस में लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. यहां मरीजों को 12 से 15 लाख रुपये के अंदर ही लिवर का ट्रांसप्लांट कर दिया जायेगा. 24 सितंबर को लिवर का एक्स प्लांट लगाया जा चुका है. यह कहना है आइजीआइएमएस जीआइ सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष मंडल का. दरअसल […]

पटना : आइजीआइएमएस में लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. यहां मरीजों को 12 से 15 लाख रुपये के अंदर ही लिवर का ट्रांसप्लांट कर दिया जायेगा. 24 सितंबर को लिवर का एक्स प्लांट लगाया जा चुका है.
यह कहना है आइजीआइएमएस जीआइ सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष मंडल का. दरअसल आइजीआइएमएस में शनिवार को लिवर ट्रांसप्लांट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव व निदेशक डॉ एनआर विश्वास ने किया. उन्होंने कहा कि संस्थान नयी बीमारी और नयी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है.
ट्रांसप्लांट के लिए पांच मरीजों की बनायी गयी लिस्ट
आइजीआइएमएस जीआइ सर्जरी के डॉ आशीष कुमार झा ने कहा कि विभाग की ओपीडी में रोजाना 20 से 30 लिवर के गंभीर मरीज आते हैं. ट्रांसप्लांट वाले मरीज भी आते हैं. इन मरीजों में पांच ऐसे मरीज हैं जिनको हर महीने लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है. डॉ आशीष ने कहा कि प्रत्यारोपण के माध्यम से इन मरीजों की जान बचायी जा सकती है.
डॉ विनियेंद्र की देखरेख में होगा पहला ट्रांसप्लांट : दिल्ली आइएलबीएस से आये डॉ विनियेंद्र पमेचा ने संस्थान के लिवर ट्रांसप्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आइएलबीएस दिल्ली में 90-95 प्रतिशत गंभीर लिवर के मरीजों को ट्रांसप्लांट कर जान बचाया जा रहा है. डॉ मनीष ने कहा कि डॉ पमेचा की देखरेख में संस्थान का पहला लिवर ट्रांसप्लांट किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >