पटना : बाइक पार के दौरान सिग्नल हुआ लाल, रुकी राजधानी

पीएमसीएच को मिली पीयू की जमीन, बनेगा स्पेशियलिटी अस्पताल पटना : पीएमसीएच में बनने वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रास्ता साफ हो गया है. पीयू और पीएमसीएच के बीच चल रहे जमीनी विवाद सुलझा लिया गया है. शनिवार को पीयू ने पीएमसीएच को अपनी डिंस्पेंसरी वाली जमीन को अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया. वहीं, अस्पताल […]

पीएमसीएच को मिली पीयू की जमीन, बनेगा स्पेशियलिटी अस्पताल
पटना : पीएमसीएच में बनने वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रास्ता साफ हो गया है. पीयू और पीएमसीएच के बीच चल रहे जमीनी विवाद सुलझा लिया गया है.
शनिवार को पीयू ने पीएमसीएच को अपनी डिंस्पेंसरी वाली जमीन को अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी पटना यूनिवर्सिटी को स्किन विभाग के पास वाली जमीन को सौंप दिया है. अस्पताल प्रशासन व कॉलेज प्रशासन के बीच कागजी करार हो गया है.
इस मामले मेें जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि इसी महीने से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने का काम शुरू हो जायेगा.
1.80 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल का शिलान्यास 17 फरवरी को होने की उम्मीद है. इसके लिए सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को आमंत्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >