पटना में भी हल्की बारिश के आसार, गिर सकता है तापमान

पटना : पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर बिहार में बरसात के आसार है. वहीं, पटना में अगले 24 घंटे तक तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 9 फरवरी के बीच पटना में बारिश की आंशिक संभावना है. डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के […]

पटना : पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर बिहार में बरसात के आसार है. वहीं, पटना में अगले 24 घंटे तक तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 9 फरवरी के बीच पटना में बारिश की आंशिक संभावना है. डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में 7-9 फरवरी के बीच कहीं-कही हल्की, तो कहीं अच्छी बारिश हो सकती है.
हैरत की बात यह है कि दक्षिणी बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर बिल्कुल नहीं दिखेगा. पटना में 7 फरवरी को तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. 8 और 9 फरवरी को तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में फिर इजाफा हाेने का पूर्वानुमान है. छह फरवरी को पटना का तापमान 27 डिग्री से कुछ ही कम रहा. न्यूनतम तापमान भी करीब 11 डिग्री रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >