राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा- बिहार की रैली ने बदलाव की आवाज और बुलंद की

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई.’

मालूम हो कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे. इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >