पटना : इंटरमीडिएट की परीक्षा कल से, 13 लाख से अधिक होंगे शामिल

पटना : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी. 16 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 1,339 केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए 7,62,153 छात्र व 5,53,198 छात्राएं सहित 13,15,371 परीक्षार्थियों ने फाॅर्म भरा है. छात्राओं के लिए अलग से 573 केंद्र बने हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर […]

पटना : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी. 16 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 1,339 केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए 7,62,153 छात्र व 5,53,198 छात्राएं सहित 13,15,371 परीक्षार्थियों ने फाॅर्म भरा है.
छात्राओं के लिए अलग से 573 केंद्र बने हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बोर्ड में कंट्रोल रूम खोला गया है. यह पांच से 16 फरवरी तक 24 घंटे काम करेगा. समस्या होने पर फोन 0612-2230009 और फैक्स 0612-2222726 पर सूचित कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >