सीमांचल एक्सप्रेस हादसा : खगड़िया से कुंभ नहाने जा रही दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

खगड़िया : सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में खगड़िया की दो महिलाओं की रविवार तड़के मौत हो गयी है. दोनों महिला कुंभ नहाने जा रही थी. मृतक श्रद्धालुओं के नाम इलचा देवी और इंदिरा देवी (55) हैं. दोनों खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के बलुआही मुहल्ला की रहने वाली थीं. उनके साथ जा रहे अन्य श्रद्धालुओं ने […]

खगड़िया : सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में खगड़िया की दो महिलाओं की रविवार तड़के मौत हो गयी है. दोनों महिला कुंभ नहाने जा रही थी.

मृतक श्रद्धालुओं के नाम इलचा देवी और इंदिरा देवी (55) हैं. दोनों खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के बलुआही मुहल्ला की रहने वाली थीं.

उनके साथ जा रहे अन्य श्रद्धालुओं ने फोन करके खगड़िया में सूचित किया. सूचना मिलते ही बलुआही मुहल्ला में कोहराम मच गया.

बताया जाता है कि खगड़िया से 50 श्रद्धालुओं का एक दल तीर्थराज प्रयाग में कुंभ स्नान करने जा रहा था. इलचा और इंदिरा इसी जत्थे का हिस्सा थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >