पटना में लगे कांग्रेस के पोस्टर में ''''भगवान राम'''' के अवतार में दिखे राहुल गांधी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में लगे कांगेस के पोस्टरों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया हैं. इसमें लिखा है, वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे. इसे कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर तंज माना जा रहा है. बता दें कि […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में लगे कांगेस के पोस्टरों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया हैं. इसमें लिखा है, वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे. इसे कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर तंज माना जा रहा है. बता दें कि पटना स्थित गांधी मैदान में तीन फरवरी को आयोजित कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली से पहले शहर में जगह-जगह ये पोस्टर लगाये गये हैं.

पोस्टर में राम बने राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें भी हैं. मालूम हो कि इससे पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की शिवभक्त वाली छवि पोस्टरों के माध्यम से दिखाई गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >