पटना : क्षमता के अनुसार जायेंगे वाहन, दोनों तरफ अतिरिक्त बल

पटना : बिहटा में कोइलवर पुल पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी कुमार रवि ने नया प्लान तैयार किया है. इसके लिए डीएम ने आसपास के थानों को विशेष जिम्मेदारी दी है. प्लान के तहत अरवल, औरंगाबाद से लेकर अन्य जगहों से आने वाले वाहनों को कोइलवर पुल पर क्षमता के […]

पटना : बिहटा में कोइलवर पुल पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी कुमार रवि ने नया प्लान तैयार किया है. इसके लिए डीएम ने आसपास के थानों को विशेष जिम्मेदारी दी है.
प्लान के तहत अरवल, औरंगाबाद से लेकर अन्य जगहों से आने वाले वाहनों को कोइलवर पुल पर क्षमता के अनुसार ही जाने दिया जाये. डीएम ने बताया कि संबंधित थानों को निर्देश दिया गया है कि पहले ही वाहनों को रोक लिया जाये. पुल पर जाम नहीं लगे इसके लिए रोक-रोक कर वाहनों को जाने दिया जाये. यदि पुल पर कोई वाहन खराब होता है, तो वाहन को ठीक कराया जाये.
दोनों तरफ अतिरिक्त बलों की तैनाती
डीएम ने बताया कि पुल के दोनों तरफ अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. जरूरत पड़ेगी, तो जवानों की संख्या बढ़ायी जायेगी. डीएम ने बताया कि भोजपुर प्रशासन के साथ इस विषय पर बैठक की गयी थी. दोनों तरफ से अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >