पटना : धान खरीद की जांच करेंगे अधिकारी, बनी टीम

पटना : धान खरीद की जांच को लेकर अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. इसमें राज्य सरकार व भारतीय खाद्य निगम की संयुक्त जांच टीम बनी है. सभी जिलों के लिए गठित जांच टीम में राज्य सरकार के एडीएम स्तर के एक अधिकारी के अलावा भारतीय खाद्य निगम के दो अधिकारी शामिल रहेंगे. संयुक्त जांच […]

पटना : धान खरीद की जांच को लेकर अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. इसमें राज्य सरकार व भारतीय खाद्य निगम की संयुक्त जांच टीम बनी है. सभी जिलों के लिए गठित जांच टीम में राज्य सरकार के एडीएम स्तर के एक अधिकारी के अलावा भारतीय खाद्य निगम के दो अधिकारी शामिल रहेंगे.
संयुक्त जांच दल द्वारा की गयी जांच की समीक्षा सभी जिलों के डीएम को 15 दिनों के अंदर करनी है. माह में एक बार भारतीय खाद्य निगम, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग व सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा. खाद्य व आपूर्ति संरक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. भारत सरकार ने धान खरीद की जांच को लेकर निर्देश जारी किया है.
वहीं, सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने सभी जिला सहकारिता पदाधिकारियों से धान खरीद में तेजी लाने को कहा है. वे सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव पंकज कुमार के साथ जिलों से वीसी के जरिये धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >